पिता ने दिया थाना में आवेदन

Whatsapp group Join

नवगछिया  : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी सुनील झा ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री निधि कुमारी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. सुनील झा ने अपने आवेदन में लिखा है, कि शुक्रवार को 10  बजे वह अपनी पुत्री निधि कुमारी को परीक्षा दिलाने मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय केंद्र पर पहुंचाकर बाजार चला गया था करीब 1 बजे परीक्षा समाप्त होने पर सभी छात्राएं  परीक्षा  केंद्र से बाहर निकल गई मगर उसकी पुत्री नहीं निकली |

इसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला जिसके बाद वे गांव के ही आफताब अंसारी व खुर्शीद अंसारी पर उसकी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी मोहम्मद अफताब अंसारी के द्वारा मेरी पुत्री के साथ जगन अपराध किया था. जिसके बाद वो कई माह जेल में रहा था. अभी हाल फिलहाल में ही जेल से बाहर आया है और पुनः घटना को अंजाम देकर मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *