नवगछिया :आज  रविवार दोपहर आयी तेज आंधी और तूफान के कारण किसी  क्षति की सुचना नहीं मिली है खबर लिखें तक। नवगछिया बाजार में लोग ४ बजे से ही दुकान बंद करना शुरू कर दिया|  वैसे भी आज रविवार के दिन सुनार की दुकान बंद ही रहती है मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग भी दुकान बंद कर घर चलने की तैयारी करने लगे |

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बिहार के कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आयी। भागलपुर के साथ साथ राज्‍य के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्‍तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पटना, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और छपरा में तेज आंधी और पानी आयी।

राजधानी पटना में भी दोपहर 12 बजे अचानक मौसम बदलने लगा। देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी। सड़कों पर धूल के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आसमान काला हो गया। कुछ ही देर में बिजली कड़कने लगी और फिर तेज बारिश हुई।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *