अगर आप कोर्ट मैरिज करने वाले है तो जरूर पढ़ें ये खबर। जी हां कोर्ट मैरिज करने के लिए आज-तक आपने काफी भाग-दौड़ की होगी। ढेर सारी फॉर्मेलिटीज की होगी और साथ में खूब पसीना भी बहाया होगा। तब जाकर कोर्ट मैरिज की होगी। लेकिन अब कोर्ट मैरिज करना बहुत आसान हो गया। अब आप कोर्ट मैरिज घर बैठे कर सकते हैं।

Whatsapp group Join

मोबाइल पर मिलेगा सर्टिफिकेट

इतना ही नहीं इसके साथ ही दूल्हा-दूल्हन के पास अगर आधार कार्ड है तो उनका मैरिज सर्टिफिकेट भी उनके मोबाइल पर आ जाएगा। कर एवं निबंधन विभाग ने यूपी के सभी शहरों में यह व्यवस्था लागू कर दी है। शादी के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वालों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

जरूरी है आधार कार्ड

इस घर बैठे कोर्ट मैरिज का फायदा आप तभी उठा पाएंगे जब आपके पास आधार कार्ड होगा। जी हां अब शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दूल्हा व दुल्हन के पास आधार कार्ड होना जरूरी होगा। सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए एवं निबंधन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड नंबर डालते ही दोनों को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिल जाएगा। ओटीपी डालने के बाद वो अपना पूरा फार्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्री विभाग उनके आधार कार्ड की डिटेल से नाम और पता वेरीफाई कर लेगा।

आधार कार्ड के साथ ये भी जरूरी

एक वेबसाइट के अनुसार आधार कार्ड के साथ दूल्हा-दुल्हन को एक-एक फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, शादी की तारीख, जगह और शहर के बारे में बताना होगा। लेकिन इन सबके साथ सबसे खास बात तो ये है कि अब मैरिज सर्टिफिकेट के लिए शादी के कार्ड, पंडित या परिवार वालों की गवाही की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सिर्फ 10 रू में मिलेगा सर्टिफिकेट

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए केवल 10 रूपए की फीस जमा होगी। फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा। मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब दूल्हा-दुल्हन को रजिस्ट्री दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करते वक्त आधार नंबर डालते ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी जाएगा। इसके बाद फॉर्म भरा जाएगा। आधार कार्ड की डिटेल से दूल्हा-दूल्हन का वेरीफिकेशन हो जाएगा। इसके बाद हम उन्हें उनकी मेल पर डिजिटली साइन किया हुआ मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर देंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *