पांच सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 30 मई को देश की दवा दुकानों के बंद के आह्वान पर भागलपुर जिले की दवा दुकानें भी बंद रहेंगी। अस्पताल, नर्सिग होम और क्लीनिकों के समीप दवा दुकानों को बंद से मुक्त रखा गया है।

जिले में तकरीबन 15 सौ दवा दुकानें हैं। भागलपुर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम कोठरीवाल और महासचिव प्रशांत लाल ठाकुर ने कहा कि मरीजों को दवा लेने में परेशानी नहीं हो इसके लिए अस्पताल, नर्सिग होम और क्लीनिकों के समीप दवा दुकानों को बंद से मुक्त रखा गया है। दवा संघ के मांगों में दवा दुकानों में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता में संशोधन करने, ऑन लाइन मेडिसीन बिक्री बंद करने, दवाओं के मूल्य निर्धारण एंव बिक्री के संबंध में केंद्रीय कानून में होने वाले संशोधन में आम जनता के साथ दवा दुकानदारों का ख्याल रखने, दवा व्यापार से संबंधित पुराने एवं जटिल केंद्रीय कानून में संशोधन करने आदि मांगे शामिल हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *