नवगछिया :- नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी कलबलीया धार के समीप पीडब्ल्यूडी सड़क पथ पर जेसीबी से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के कदवा निवासी राजीव कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी अनुसार राजीव भागलपुर से वापस लौट कर अपने घर कदवा जा रहे थे.
Total Downloads: 87
इसी दौरान पीडब्ल्यूडी सड़क पथ पर जेसबी द्वारा सड़क मरम्मती का कार्य किया जा रहा था. इसी क्रम में बाइक सवार अनियंत्रित होकर JCB के बाॅकेट में जा टकराया. जिससे कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित फुटबॉल की तरह उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. जिसके फलस्वरुप बाइक सवार राजीव कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग एवं मजदूरों ने मिलकर घायल बाइक सवार को नवगछीया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया.


