नवगछिया : राजेन्द्र कोलोनी नवगछिया में बैठक हुआ नरेंद्र मोदी विचार मंच की जिसमे की सदयस्यता अभियान चलाना, मोदी जी के विचारों को बूथ लेबल तक पहुचाना, मोदी जी की योजनाओं की जानकारी और उनसे मिलने वाले लाभ को हर आदमी तक पहुंचाना, केंद्र सरकारों की योजनाओं का नाम बदलकर स्टेट प्रयोजित बताने का उजागर करना, महिला सषक्तिकरण को बढ़ाना व महिलाओं के सम्मान की रक्छा करना इत्यादि सभी बातों पर चर्चा की गई. जिसमे रंगरा प्रखंड के अध्यक्ष – छप्पन सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी विचार मंच और भाजपा ये अलग नही है मंजिल एक ही है पर रास्ता अलग है.
Total Downloads: 92
लेकिन इसमें युवा की भागीदारी और जिम्मेवारी दोनों को साथ लेकर संघटन को और मजबूत करना है. जिससे कि आने वाला कल फिर से एक बार मोदी मय हो. जिला अध्य्क्ष नन्हे सिंह ने कहा जल्द ही सभी प्रखंड में सदस्या अभियान चला कर के अधिक से अधिक मोदी विचारो को जोड़ना है. जिला परिषद शबाना आजमी जी ने कहा जल्द जी एक नरेंद मोदी विचार मंच का बड़े नेताओं के द्वारा नौगछिया में प्रोग्राम किया जाएगा और ताकि लोगों तक मोदी जी के विचारों को अधिक से अधिक लाभ घर घर तक पहुच सके और संघटन को मजबूत बनाना है आप लोग लग जाए अभी से ही ताकि 2019 में सफलताएं कदम चूमे. इस अवसर पर रंगरा जिला परिषद सह प्रदेश अध्य्क्ष सबाना आजमी, नवगछिया जिला अध्य्क्ष, नन्हे सिंह समस्तीपुर जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी, खगड़िया जिला अध्य्क्ष नीलेश कुमार, खगड़िया जिला उपाध्यक्ष विकाश कुमार, नवगछिया जिला उपाध्यक्ष समरेंद्र गौस्वामी, रंगरा प्रखंड़ अध्यक्ष छप्पन सिंह, जिला प्रवक्ता संतोष मेहता जिला मंत्री सूरज झा, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष चंदन चौधरी ओर बिक्रम नितेश रवि सुमित आलोक आदि मौजूद थे.


