भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि 27 अगस्त 2017 को गाँधी मैदान पटना में राजद द्वारा आयोजित भाजपा हटाओं देश बचाओं रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवा राजद जिला स्तर से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर बैठक कर रैली की तैयारी किया जायेगा। भाजपा हटाओ देश बचाओं रैली में पुरे बिहार से 25 लाख लोग भाग लेंगे जिसमे पांच लाख युवा राजद के कार्यकर्त्ता भाग लेंगे और भागलपुर जिला से 20 हजार युवा राजद के कार्यकर्त्ता रैली में शामिल होंगे। इसके लिए युवा राजद कार्यकर्त्ता जिला स्तर से लेकर प्रखंड व गावं तक रैली की तैयारी के लिए जुट गई है।
Total Downloads: 92

श्री यादव ने कहा कि भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे चौपाल कार्यक्रम का जबाब युवा राजद पीएम नरेंद्र मोदी जी के विफलताओ को गावं गावं घर -घर तक पहुचने का काम करेगे। केंद्र सरकार के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगे से किये गये वादे पुरे नही हुए । हर वर्ष युवाओ को 2 करोड़ नौकरी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कहा था अभी तक विशेष राज्य का दर्जा नही मिला, काले धन का क्या हुआ ? कहां नरेंद्र मोदी ये कहते थे कि 100 दिन में पूरा काला धन लाएंगे और उसे हर भारतीय के खाते में 15 से 20 लाख डलवाएंगे , आज 3 साल हो गए, कहां गया वो वादा ? वादा खिलाफी मुद्दों को लेकर युवा राजद प्रखंड व गावं – गावं तक ले जायेगी और बताने का काम करेगा ।

