ग्लोकल हॉस्पिटल की कुव्यवस्था के हुए शिकार
Total Downloads: 383
नवगछिया: नवगछिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसियेशन के सक्रिय कार्यकर्ता सह युवा थोक दवा व्यवसायी सह समाजसेवी राजेश कुमार गर्ग उर्फ़ राजू नारनोली का बीती रात भागलपुर स्थित ग्लोकल हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अहले सुबह उनके नवगछिया स्थित आवास पर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिये शोक संतप्त लोगों का तांता लग गया। वे 44 वर्ष के थे, अपने पीछे एक पुत्री और एक पुत्र तथा पत्नी एवं भाई व् माता पिता को छोड़ गये। उन्हें तेज बुखार इत्यादि की स्थिति में बेहतर उपचार हेतु ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बिहार मेडिकल हॉल के संचालक राजू नारनोली के आकस्मिक निधन की खबर से पूरा नवगछिया बाजार गहरे शोक में डूब गया है। परिजनों एवं स्थानीय दर्जनों प्रमुख लोगों ने उक्त हॉस्पिटल द्वारा इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।
