खरीक :खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर शिव मंदिर के सामने आम के बगीचे कच्ची सड़क से 200 गज की दूरी पर  खरीक पुलिस ने सोमवार को छापामारी कर 171.25 लीटर आरएस और देशी शराब की बरामदगी की है. पुलिस की भनक मिलते हैं अपराधी भाग खड़े हुए मौके पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से एक पलसर बाइक और शराब लगे पिकअप वैन को बरामद किया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया के गुप्त सूचना के आधार पर खरीक पुलिस ने तुलसीपुर शिव मंदिर के सामने आम के बगीचे में छापेमारी की  छापेमारी के क्रम में उस आम के बगीचे में खड़ी पिकप वैन के नीचे बड़े ड्रॉल  में रॉयल स्टेज आरएस 375एमएल के190 बोतल और मसालेदार देसी पाउच 200एमएल.वाले 500 पाउच  आठ कार्टून और तीन प्लास्टिक बोरियों में बंद शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

पुलिस को देख शराब कारोबारी भाग खड़े हुए.शराब कारोबारियों का पुलिस ने पीछा किया लेकिन घने केला बगान में छिप जाने की वजह से  पुलिस ने शराब कारोबारियों को नहीं पकड़ सकी. आनन-फानन में शराब कारोबारियों द्वारा छोड़े गए बिना नंबर का पलसर मोटरसाइकिल और शराब सहित पिकअप वैन को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस संदर्भ में खरीक थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि उनके बयान पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत अज्ञात शराब कारोबारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.बरामद शराब को लेकर  इलाके में  सनसनी फैल गई है. शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. कई कारोबारी क्षेत्र छोड़कर पलायन कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले को लेकर गहन छानबीन कर रही है .

पुलिस पलसर मोटरसाइकिल के मालिक और पिकअप वैन की मालिक की तलाश कर रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि बरामद पिकअप वैन चोरी की है. चोरी की पिकअप वैन से शराब कारोबारी खरीदने लंबे समय से शराब का कारोबार कर रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *