खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के एसबीआई खरीक बाजार शाखा में मंगलवार को ₹40000 की निकासी करने आए बीजेपी खरीक मंडल अध्यक्ष चंदन यादव के छोटे भाई नयाटोला विश्वपुरिया निवासी रजनीश यादव को एसबीआई शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मी से बहस करना महंगा पड़ा.
युवक कैश काउंटर पर बैंक कर्मी से न्यूनतम चालिस हजार रुपये निकासी करने की मांग कर रहे थे.बैंक कर्मी दस हजार रुपये से अधिक रकम एक निकासी फोर्म पर देने को तैयार नही.
Total Downloads: 91
दोनों पक्षों की ओर से जोरदार बहस होने लगी.
इसी बात को लेकर एसबीआई खरीक बाज़ार शाखा प्रबंधक ने बैंक कर्मी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शाखा प्रबंधक ने खरीक पुलिस को सूचना देकर बुला लिया. मौके कर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस ने युवक को खरीक थाना लाकर गहन छानबीन की.

बैंक कर्मी और शाखा प्रबंधक ने युवक पर बैंक कर्मी के साथ बदसलूकी करने और काम में बाधा डालने समेत मनमाने आरोप में आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया मौके पर पहुंची खरीद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाना लाया और गहन छानबीन कर रही है.
इस संदर्भ में युवक रजनीश यादव ने भी खरीक शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मी पर मनमाने तरके काम करने विरोध करने ,बैंकिंग कार्य ठीक ढंग से निष्पादित नहीं करने, पैसे का निकासी नहीं करने रोजाना रुपए निकासी करने बैंक आने पर टालमटोल करने और झूठे केस में फसाने का आरोप लगाते हुए खरीक थाना में एसबीआई शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. इस संदर्भ में पूछे जाने पर पीड़ित युवक रजनीश यादव ने बताया कि आज मुझे तकरीबन ₹40000 की जरूरत थी.मेरा खाता है एसबीएआई खरीक बाजार में है ,मैंने खरीक बाजार एसबीआई से निकासी करने के लिए और विथड्रावल फार्म भरा. बैंक कर्मी ने बताया बैंक में पैसे नहीं है ,10,000 से अधिक रकम नहीं मिलेंगे मैंने निवेदन किया लेकिन फिर भी उन्होंने रुपया रहने के बावजूद भी रकम देने से इनकार किया.बैंक कर्मी से बहस होने लगी .इसी बात को लेकर बैंक कर्मी ने शाखा प्रबंधक से मनगढ़ंत आरोप लगाकर पुलिस खरीद पुलिस को बुलवा लिया और मुझे पुलिस के हवाले कर दिया .पुलिस बैंक कर्मियों शाखा प्रबंधक से पूछताछ किया.
तो इस संदर्भ में मुझे जाने पर पूछे जाने पर पूछे जाने पर जेपी सिंह ने बताया की एसबीआई खरीद बाजार से से सूचना मिली थी सूचना मिली कि एक युवक बैंक में उपद्रव कर रहा है उक्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में लेकर गहन छानबीन कर रही है .
