सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाएं कार्यकर्ता : प्रदेश संगठन मंत्री

नवगछिया  : पंडित दिनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नवगछिया में भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, नवगछिया चार जिलों के भाजपा पदाधिकारी की बैठक नवगछिया में प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र जी के नेतृत्व में सम्पन्न हो गया. इस बैठक को प्रदेश महामंत्री नागेन्द्र जी ने सम्बोधित किया अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया की केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार 3 वर्ष पूरे किए हम भाजपा कार्यकर्ता इस वर्ष को पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी बर्ष के रुप मे मना रहे है. पंडित जी ने जिस भारत का सपना देखा था मोदी जी इसी दिशा की ओर देश को ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के उत्थान के बिना भारत से ग़रीबी दूर नही किया जा सकता

आजदी के 70 बर्ष के बाद भी देश के 18456 गांवों में बिजली नही पहुची थी. केंद्र सरकार ने 3 वर्षों में 13500 गांव में बिजली पहुँचाने का काम किया. सशक्त गाँव खुशहाल गरीब जो जनधन के अंतर्गत 28 करोड़ खाता खोल गया. उन्होंने केंद्र की गरीब कल्याण से जुड़ी योजना को जन जन तक पहुचाने का संदेश दिया.  उन्होंने कहा कि पंडित जी देश के बहुत बड़े चिंतक थे. इस अवसर पर विभिन्न जिलों की अलग अलग समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया. इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल कर रहे थे. इस बैठक में जिलाध्यक्ष नवगछिया विनोद मंडल, खगड़िया जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, मुंगेर जिलाध्यक्ष लालमोहन जी, पूर्ब बिधायक ई0 शैलेंद्र, जिला प्रभारी रामानंद चौधरी, अभय गिरी पूर्व विधायक कार्यसमिति महिला मोर्चा पूनम चौरसिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह, आलोक सिंह अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति के अध्यक्ष संजीत कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, नमामि गंगे के संयोजक प्रमोद मंडल सहकारिता मंच के अध्यक्ष मृत्युंजय मंडल, उपाध्यक्ष गुलाबी जी, पुलकित सिंह, शवाना आजमी, करुनाकर झा, पूर्ब जिलाध्यक्ष खगड़िया रामानुज चौधरी, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र शर्मा, आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *