पटना : चोर भी एक से बढ़कर एक होते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जिनके कारनामे सुनकार हैरान हो जायेंगे। पटना के दानापुर से पुलिस ने एक ऐसे ही चोर को पकड़ा है, जो लोगों की रात की नींद खराब कर देता था। यह घरों में घुसकर पैसे व अन्य सामानों की चोरी नहीं करता था, बल्कि बिजली के ट्रांसफार्मर को ही चुरा लेता था। इसकी वजह से लोगों के घरों मे कई दिनों तक बिजली नहीं रहती थी। लोगों का जीना मुहाल हो जाता था।
Total Downloads: 378
खगौल पुलिस मुताबिक राजीव रंजन नाम के शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर पटना पुलिस के वाहन को मंगाया और पूरा ट्रांसफार्मर उतारकर ले भागा। यह बिजली विभाग में सुपरवाइजर है। विभाग से संबंधित होने की वजह से इस पर किसी को शक भी नहीं होता था।
कहा जा रहा है कि यह शख्स अपने साथियों के साथ मिलकर कई जगह से ट्रांसफॉर्मर चुरा चुका है। खगोल नेवरा रोड से ट्रांसफार्मर की चोरी में भी इसका हाथ माना जा रहा है।

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि इसके साथ कौन-कौन है। इनका गिरोह किस तरह से काम करता है और चोरी किए ट्रांसफार्मर कहां बेचे जाते हैं। इस चोर के पकड़े जाने पर लोगों को राहत मिली है। साथ ही यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
