सीमा साह

भागलपुर : सीमा साहा भागलपुर की मेयर बन गई है, सीमा साहा ने बबीता देवी को हराया।सीमा साह को 42 मत मिले तो वहीं बबिता देवी को 8 मत प्राप्त हुए।  सीमा जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ दुनटुन साह की पत्नी है। सीमा पहली बार नगर निगम की चुनाव लड़ी थी।

भागलपुर नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद आज महापौर और उपमहापौर की भी घोषणा हो गयी।महापौर पद सीमा साह ने कब्जा किया। भागलपुर के नवनिर्वाचित उपमहापौर राजेश वर्मा ने 44 मत हासिल किये तो वहीं दूसरी ओर पूर्व उपमहापौर प्रिती शेखर को मात्र 6 मत प्राप्त हुए।

वार्ड संख्या 38 से विजयी प्रत्याशी राजेश वर्मा भागलपुर के उपमहापौर निर्वाचित हो गए हैं। भागलपुर नगर निगम के उपमहापौर पद पर जीत के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित उपमहापौर राजेश वर्मा ने कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ शहर की जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत दिया है ,जनता की उम्मीद और अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखा जाएगा। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर में बुनियादी सुविधाओं की विस्तार की होगी। सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज सिस्टम को और व्यवस्थित करने का काम पहले किया जाएगा। उसके बाद विकास और निर्माण के बड़े कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा होगा। घोषणा पत्र के एक एक वादों पर अमल करने का शहर की जनता को भरोसा दिलाते हुए नवनिर्वाचित उपमहापौर ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप सारे काम होंगे। विकास और निर्माण कार्यों के लिए जनता का सुझाव भी लिया जाएगा। घोषणा पत्र के अनुरूप विकास कार्यो के लिए शहर की जनता की कमेटी भी बनाई जाएगी। उस कमेटी के सुझावों पर भी अमल होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *