कटिहार: मिस्ड कॉल के सहारे 45 साल की सलोनी को अपने से 4 साल कम उम्र का दूल्हा मिला है। बहरहाल समाज भले ही इस इस प्रेम कहानी पर सवाल खड़ा करे, लेकिन बिहार की मेम झारखण्ड के बाबू को पाकर काफी खुश है।

कटिहार जिले में एक अनोखी डिजिटल लव स्टोरी सामने आई है, जिसमें 45 साल की प्रेमिका को अपने से पांच साल छोटे प्रेमी से रांग नंबर के जरिए प्यार हो गया और प्रेमी अपनी शादीशुदा एक बच्चे की मां से मिलने उसके घर पहुंच गया, जिसकी भनक लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने दोनों की शादी करा दी।

रॉंग नंबर से मिली राइट च्वॉइस

दरअसल  बोकारो के रहने वाले 41 साल के राजेश को अपने से चार साल उम्र में बड़ी 45 साल की सलोनी मुर्मू से मिस कॉल के जरिए दोस्ती हुई और धीरे -धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों घंटों एक-दूसरे से बातें करते थे और साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे।

कस्तूरबा बालिका विद्यालय कुर्सेला में वार्डन का काम करने वाली सलोनी पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्ची की मां भी है। राजेश झारखण्ड के बोकारो का रहने वाला है, दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो राजेश सलोनी से मिलने उसके घर पहुंचा। जैसे ही कल पहली बार राजेश सलोनी से मिलने कुर्सेला पहुंचा तो ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

कई घंटे के ड्रामे के बाद दोनों की रजामंदी से लोगों ने कुर्सेला बल्थी महेशपुर गांव के मंदिर में शादी करवा दी। फिलहाल दोनों खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तरह से हुई शादी को लेकर समाज में अलग-अलग विचार हैं।कोई इसका समर्थन कर रहा है तो कोई इस पर सवाल भी उठा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *