नवगछिया : भागलपुर सहित आसपास के जिलों में अभी सात दिन और ठनका गिरने का खतरा बनारहेगा। इसलिए खुदसावधान रहे। बारिश में फंसकर पेड़ों के नीचे शरण नहीं लें, क्योंकि पेड़ों पर भी ठनका गिर सकता है। हाल में ही इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बिरेंद्र कुमार ने बताया कि प्री मानसून में जमीन जितना अधिक गर्म होगा, ठनका का खतरा भी उतना अधिक बना रहेगा। इन दिनों धरती के गर्म होने की संभावना लगातार बढ़ती जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

