नवगछिया  : परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परवत्ता गांव से अपहृत अजेश साहू की पत्नी को परबत्ता पुलिस ने भागलपुर से बरामद कर लिया है. मालूम हो कि पिछले माह शादी की नियत से विवाहिता का अपहरण कर लिया गया था. जबकि इस मामले में आरोपी युवक राजा कुमार अभी भी फरार चल रहा है. विवाहिता ने पुलिस को बताया है कि सुबह टहलने के क्रम में उनका अपहरण हो गया था. अपराधियों ने उसे पूरी तरह से बेहोश करके अपहरण किया था और जब उसकी नींद खुली तो उसने अपने आप को एक कमरे में पाया.

आरोपी युवक उसपर बार-बार शादी करने का दबाव बना रहा था. वह बार-बार धमकी देता था कि अगर तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हारे घर परिवार को बर्बाद कर देंगे और तुम्हें भी मार कर के ही फेंक देंगे. पुलिस की दबिश के कारण उसने मुझे भागलपुर में लाकर छोड़ दिया और वह फरार हो गया. परबत्ता पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *