नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परवत्ता गांव से अपहृत अजेश साहू की पत्नी को परबत्ता पुलिस ने भागलपुर से बरामद कर लिया है. मालूम हो कि पिछले माह शादी की नियत से विवाहिता का अपहरण कर लिया गया था. जबकि इस मामले में आरोपी युवक राजा कुमार अभी भी फरार चल रहा है. विवाहिता ने पुलिस को बताया है कि सुबह टहलने के क्रम में उनका अपहरण हो गया था. अपराधियों ने उसे पूरी तरह से बेहोश करके अपहरण किया था और जब उसकी नींद खुली तो उसने अपने आप को एक कमरे में पाया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

