तय समय सीमा 10 जून तक नहीं हो सका कटाव निरोधी कार्य पूरा
Total Downloads: 86
इस्माइलपुर बिंद टोली में 86 फीस दी हो सका है कार्य
लतीपुर नारायणपुर बांध का काम 94 फीसदी पूरा

कार्यपालक अभियंता ने किया दावा 1 सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा कार्य
नवगछिया : एक तरफ बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है तो दूसरी तरफ नवगछिया अनुमंडल में चल रहे कटाव निरोधी कार्य अभी भी मंथर गति से चल रहा है. मालूम हो कि जल संसाधन विभाग के मंत्री ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में विभाग और कार्य कर रही एजेंसी को निर्देश दिया था कि हर हालत कार्य को 10 जून तक पूरा कर लिया जाए. समय सीमा समाप्त होने के 2 दिन बाद भी नवगछिया अनुमंडल में दो जगहों पर अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है. हालांकि कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने दावा किया है कि अब आंशिक रुप से ही कार्य बचा है एक सप्ताह के अंदर सभी प्रकार के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस्माइलपुर बिन टोली में दूसरे चरण के सलोप का कार्य करना है और विवेक मेंट का कार्य पूरी तरह से अभी बचा हुआ है. इस्माइलपुर बिन टोली में अब तक 86 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है. इधर लत्तीपुर नारायणपुर बांध का काम अभी तक 94 फ़ीसदी तक पूरा हो गया है. कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने दावा किया है कि दोनों जगहों पर जल्द से जल्द कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. इसमें बमुश्किल सात से आठ दिनों का समय लगना है.
आगामी दिनों में संभावित रुप से बाढ़ एवं कटाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग में तैयारी शुरू कर दी है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि बागजान, पिपरपाती, चोरहर, नगरपारा के पास बालू और बोरी को सुरक्षित कर लिया जाएगा. बालू और बोरी को जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर बांध पर विशेष नजर रखी जा रही है. बाहर के समय में पानी का अत्यधिक दबाव की स्थिति में विभाग के पदाधिकारी बांध को बचाने में सक्षम होंगे. यहां भी संघर्षात्मक कार्य के लिए तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल गंगा और कोसी नदियों का जल अस्तर स्थिर है. जिससे उन लोगों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि नारायणपुर में कोसी तटबंध कर विभाग की विशेष नजर रहेगी इसके लिए तैयारी करने का निर्देश विभाग के कनीय पदाधिकारियों को दे दिया गया है.

