नवगछिया: नवगछिया के गोपालपुर स्थित फरकतकिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े विनय कुंवर नामक युवक को गोलियों से भून दिया। गोली लगने से घायल विनय को मायागंज अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने हत्या का कारण पुराने रंजिश को बताया। बता दें कि मृत विनय के भाई शंकर युवक की भी रंजिश में हत्या कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह विनय हर रोज की तरह टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान सैदपुर पेट्रोल पंप के पास घात लगाए पांच अपराधियों ने विनय पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। वहीं आस-पास के लोगों ने मौके पर सैदपुर के मुखिया गुड्डू समेत चार लोगों को बंदूक के साथ देखने का दावा किया है।

लोगों का कहना था कि इलाके में करीब दस राउंड गोलियां चलाई गई हैं। जिसमें से आठ गोली विनय को लगी। गोली लगने से घायल विनय को परिजन मायागंज अस्पताल लेकर आ ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं डाक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। देखते ही देखते अस्पताल में विनय के करीबियों का तांता लग गया।

मौके पर मौजूद बरारी थाना के एसआई सिकंदर मंडल ने परिजनों का बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनय कुंवर इलाके का पुराना अपराधी गोपालपुर निवासी विनय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्तमान में विनय पर करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में जेल की हवा भी खा चुका था। सैदपुर के मुखिया पति ने की थी विनय की हत्या युवक को गोली मारने के पीछे जिस मुखिया पति का नाम सामने आया है वह चार साल पहले हुए विनय के भाई शंकर कुंवर के हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विनय और गुड्डू के बीच पुरानी रंजिश थी। गुड्डू शंकर कुंवर हत्याकांड मामले में जेल की हवा भी खा चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *