नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर छह में देर रात दो घरों में आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. मनिया मोर निवासी मोहम्मद सुजीर खान और घर के सटे अनिमा खातून के घर में आग लगने से घर में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए. मालूम हो कि मोहम्मद अजीज खान की बेटी मौसम खातून की शादी ईद के बाद तय की गई थी.
Total Downloads: 87
जिसके लिए घर में शादी से जुड़ा सारा सामान इकट्ठा किया जा रहा था. मगर आग लगने के बाद घर में रखा जेवर और 80 हजार नगद जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी और उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार रमन टी एन यादव ने पीड़ित को सांत्वना देते हुए दोनों पीड़ित परिवार को दो 2 हजार नगद सहायता के रूप में दिया.


