ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत मवि ठाकुरजी कचहरी टोला कदवा के पूर्व प्रभारी चंदन कुमार सिंह, सचिव पति कामेश्वर सिंह व कुछ भ्रष्ट दलाल ग्रामीणों पर, वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में पोशाक, छात्रवृत्ति व नेपकिन की राशि करीब आठ लाख रुपए की गबन करने का आरोप लगाते हुए, विद्यालय शिक्षा समिति ने  वापसी कर, गरीब छात्रों के बीच बांट उचित कार्यवाही करने का लिखित आवेदन, मंगलवार के दिन अनुमंडलाधिकारी नवगछिया को दिया है.
मालूम हो कि इसकी सूचना पूर्व में भी प्रखंड से लेकर, राज्य तक कई अधिकारियों को भी दिया जा चूका है। जो नवगछिया एससी/एसटी कांड संख्या 18/ 15, 08, 2015 को अनुसूचित जाति के प्रखंड शिक्षक घनश्याम कुमार के द्वारा मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है. वहीं शिक्षा समिति कहते है कि- समय पूर्ण होने के बाद भी पूर्व सचिव पति कामेश्वर सिंह कह रहे है पुनः सचिव मेरी पत्नी रहेंगे और अध्यक्ष पुलिस सिंह जो वार्ड सदस्य वार्ड नंबर पांच के है.
जबकि विद्यालय वार्ड नंबर चार में पड़ता है. आवेदन में वर्तमान वि सचिव रेखा देवी बताती है कामेश्वर सिंह, कमलेश्वरी सिंह, पुलिस सिंह, लाल कुमार, गया शर्मा, शशिभूषण शर्मा व गोपाल सिंह सभी साकिम ठाकुरजी कचहरी टोला कदवा ने षड्यंत्र रचकर, गांव में झूठा एवं गलत अफवाह फैलाकर, 5 मेई को महादलित परिवार के प्रखंड शिक्षक सह संचालन प्रभारी घनश्याम कुमार के साथ मारपीट करते हुए, हो हंगामा किया. जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बिगड़ा और पठन-पाठन प्रभावित किया. उक्त बातों संबंध में जब नवगछिया अनुमंडला अधिकारी आदित्य प्रकाश से पूछा गया तो उन्होंने बताया अभी तक हमें इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है.  आवेदन मिलते हीं नवगछिया बीईओ के द्वारा जांच कराने के बाद, उस आधार पर, दोषियों के ऊपर यथोचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *