गोपालपुर : एक अप्रैल को शिक्षक शंभू मंडल में स्कूल में घुसकर हत्या ,कटाव निरोधी कार्य करने वाले ठेकेदार के कैंप कार्यालय पर बेखौफ अपराधियों द्वारा फायरिंग व लूटपाट ,फकरतकिया स्थित बाबू टोला कमलाकुंड मैं डेकोरेशन व्यवसाई बिहारी मंडल के घर में घुसकर जान मारने की नियत से गोलीबारी ,लतरा में नवविवाहिता की हत्या ,पचगछिया के आम व्यवसाई मंटू सिंह की गोली मारकर हत्या तथा गोपालपुर में पेट्रोल पंप के पास सैदपुर के विनय कुँवर की हत्या के बाद लोग अपने को असुरक्षित समझने लगे हैं.
Total Downloads: 382
भय के कारण लोग शाम होने से पूर्व ही अपने घर में लौटने को मजबूर होने लगे हैं. हालाँकि गोपालपुर पुलिस द्वारा कई हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. लेकिन लगातार हो रही हत्या के कारण आमलोग अपने को असुरक्षित समझने लगे हैं.

बताते चलें कि मिनी गन पैक्ट्री व हथियारों के जखीरे की बरामदगी पर पूर्व सरपंच दो बार जेल जा चुके हैं. अनहोनी की आशंका के कारण गोपालपुर पुलिस द्वारा सैदपुर में लगातार गश्त किया जा रहा है.

