नवगछिया: नगर पंचायत में आज सशक्त कमिटी का गठन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने एक बजे दिन में सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।

इस कमिटी में मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी और उपमुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ़ टीएन यादव के अलावा वार्ड नंबर 21 के पार्षद रणजीत भगत, वार्ड नंबर 23 के पार्षद मदन प्रसाद शर्मा और वार्ड नंबर 6 के पार्षद सिकंदर साह इस कमिटी के सदस्य बनाये गये। मौके पर अधिकांश नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मौजूद थे।

शपथ ग्रहण कराने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया। एक सप्ताह के अंदर सभी वार्ड पार्षदों की एक बैठक बुलाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि सभी पार्षदों की होने वाली पहली बैठक में एक साल के होने वाले आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर ली जाय।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *