नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनयां निवासी निर्मल यादव के भुसखार से नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर 182 किलो गांजा बरामद किया है. नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी की निर्मल यादव के घर में बने भुसखार में गांजा छिपाकर रखा गया है
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
जिसके बाद मौके पर पहुचने पर पाया गया कि 13 अलग अलग पैकेट में 182 किलो गांजा भूसा के अंदर छिपाकर रखा गया है. जिसके बाद रखे गांजा को जप्त कर नवगछिया थाना लाया गया. 
वहीं उन्होंने बताया कि गांजा तस्कर की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि भुसखार के मालिक निर्मल यादव और उसके साथियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
