Total Downloads: 382
30 तारीख तक राशन कार्ड को आधार कार्ड से करें लिक
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का काम हरेक प्रखंड मुख्यालय में चल रहा है. पूरे अनुमंडल का 52 प्रतिशत राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर लिया गया है. वहीं बचे हुए उपभोक्ताओं को 30 तारीख तक प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की बात अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कही गई.

नगर पंचायत क्षेत्र में दुरुस्त होगी लाइटिंग व्यवस्था
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में बहुत ऐसे जगह है जहां लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है. वैसे जगहों को चिन्हित कर जल्द से जल्द लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी. जिससे रात्रि के समय में भी अँधेरा न फैला रहे. इस क्षेत्र में सुधार की काफी आवश्यकता है
श्रावणी मेला में की जाएगी विशेस व्यवस्था
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सावन के महीने में कावड़ियों के लिए विशेष सुविधा व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर कावड़ियों की विशेष व्यवस्था की जाएगी. मालूम हो कि सावन के महीने में बाबा की नगरी जाने के लिए नवगछिया स्टेशन बस स्टैंड पर कावड़ियों का हुजूम रहता है.

