नवगछिया : रविवार को नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा पंचायत के ग्राम कचहरी में 302200 रुपए गबन के मामले की सुनवाई की गई. सुनवाई के बाद ग्राम कचहरी ने आरोपी पवन यादव पर गबन का आरोप सही पाया और पैसा लौटाने के बांड के साथ-साथ 2100 रुपया अर्थ दंड की सजा पवन यादव को दी गई. मामले की सुनवाई ढोलबज्जा गांव के सरपंच मुरारी भारतीय के नेतृत्व में की जा रही थी जिसमें ग्राम कचहरी के सचिव राजकमल चौधरी, ग्राम कचहरी के पंच धनेश्वर रजक, सुप्रिया सिन्हा, सुनीता देवी, शांति देवी आदि कई ग्रामीणों के साथ नवगछिया की जिला पार्षद नंदिनी सरकार भी उपस्थित थी.
क्या है मामला
ढोलबज्जा पंचायत के ही अशोक जयसवाल ने 5 जून को गांव के ही पवन यादव को 689507 रुपया नवगछिया के महाजनों को भुगतान करने के लिए दिया. अशोक जायसवाल का कहना था कि उन्होंने पवन यादव को रकम और अपनी बाइक के साथ-साथ कुल ग्यारह महाजनों के नाम दिए थे जिन्हें पैसे देने थे. 5 जून को जब शाम हो गई तो उन्होंने नवगछिया के सभी महाजनों को फोन से संपर्क किया और पैसा मिला या नहीं इस बात की जानकारी ली. इस क्रम में उन्हें पता चला कि पवन ने कुछ महाजनों को पैसा नहीं दिया है.
अशोक जायसवाल का कहना है कि इसके बाद जब उसने पवन को फोन किया तो उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया. इसके बाद जब अशोक जायसवाल ने व्यवसाइयों को दिए गए पैसे का हिसाब किया तो पता चला कि पवन ने तीन लाख 2200 रुपये अपने पास ही रख लिए हैं. 10 जून को मधेपुरा के भटगामा गांव के निवासी अमित कुमार के माध्यम से पवन ने अशोक जयसवाल की मोटरसाइकिल उसके घर पर भिजवा दिया. इसके बाद अशोक जयसवाल ग्राम कचहरी में गए और मामला दायर किया. सरपंच मुरारी शर्मा ने कहा कि ग्राम कचहरी ने दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना और दोनों पक्षों का लिखित बयान भी लिया.
इस मामले में सभी गवाहों का भी लिखित बयान लिया गया. सम्यक विचार विमर्श के बाद बात सामने आई कि पवन ने वास्तव में ही अशोक जयसवाल के 302200 रुपए रख लिए हैं. पंचायत में पवन यादव ने स्वीकार किया कि वह भटगामा के अमित यादव के द्वारा शनिवार तक ग्राम कचहरी में 302200 रुपया जमा करवा देंगे. ग्राम कचहरी में सर्वसम्मति पवन यादव पर 2100 का अर्थदंड भी लगाया. ग्राम कचहरी में पवन ने 21 रूपया जमा कर दिया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *