खरीक : सोमवार को दो घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश ने खरीक का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. खरीक बाजार पंचायत में बारिश होने से लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे है. ख़रीकबाजार रामगढ़ चौक और बीच बाजार में जल जमाव की समस्या स्थाई अस्थाई बनी हुई है. व्यवसाइयों के घरवालों व्यवसाइयों के दुकान में बरसात के बाद हुए जल जमाव का पानी प्रवेश कर गया है. पानी प्रवेश करने से व्यवसाइयों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.
बीच बाजार में जलजमाव रहने से दूरदराज के ग्रामीण ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को शरीर में जलजमाव से होकर गुजरना पड़ रहा है. हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. रामगढ़ चौक के समीप जलजमाव की स्थाई समस्या बनी हुई है. राहगीरों को बाजार प्रवेश करने में काफी कठिनाई हो रही है. सड़क पर डेढ़ से 2 फीट तक पानी है. हर समय खरीक बाजार के कई जगहों पर स्थाई रूप से जलजमाव की समस्या बनी रहती है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
खरीक बाज़ार महादलित टोला में घुसने लगा है बारिश का पानी ख़रीक बाजार महादलित टोला वार्ड नंबर 12 में मनरेगा द्वारा कार्य नहीं किए जाने से मिट्टी भराई कार्य नहीं होने से महादलित टोला वार्ड नम्बर 12 में जल समस्या जलजमाव की समस्या बनी हुई है. महादलित परिवार के घरों में बारिश का पानी घुस गया है. महादलित परिवार अपने घरों में फंसे बारिश के पानी को बाल्टी और डब्बों से बाहर निकालने में लगे है. लोहों में स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासन के प्रति क्षोभ है. इस संदर्भ में महादलित परिवार के लोगों का कहना है कि मनरेगा द्वारा मिट्टी भराई की कार्य स्वीकृति और प्राकलन कार्य होने के बावजूद भी स्थानीय जनप्रतिनिधि की स्वीकृति नहीं मिलने की वजह से महादलित टोला में मिट्टी भराई का कार्य नहीं हो सका. इस संदर्भ में मुखिया को भी सूचना दी गई लेकिन मिट्टी भराई का काम नहीं हो सका. जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए खरीक बाजार पंचायत के उपमुखिया मनव्वर,वार्ड सदस्य राकेश दास पुलकित दास कविता देवी संजीव दास आदि लोगों ने वरीय पदाधिकारी और खरीक बाजार की मुखिया से बाजार के लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

