नवगछिया। बहतरा गांव में पुराने विवाद को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में अमन कुमार और उसकी मां राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को पूर्णिया रेफर कर दिया।
Total Downloads: 400
लाठी से पीटकर घायल करने का आरोप
घायल अमन कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक युवक नशे की हालत में आया और उसके तथा उसकी मां के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि युवक ने लाठी और मुक्कों से दोनों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

आवेदन मिलने पर दर्ज होगा मामला
घटना के संबंध में एसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि मारपीट की सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों और आरोपों की पुलिस कार्रवाई के जरिए पुष्टि होनी बाकी है।
