खरीक : खरीक प्रखंड के तुलसीपुर में बच्चों को सिखाई जा रही पाँच दिवसीय मंजूषा समर कैम्प पेंटिंग कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम के समापन के अवसर पर तुलसीपुर पंचायत के मुखिया उमेश यादव ने मंजूषा पेंटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभागियो को संयुक्त रुप से पुरस्कृत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंजूषा कला गुरु मनोज कुमार पंडित ने कहा कि किसी भी कला को संरक्षित और संबर्धित करने के लिए कला को अगली पीढ़ी में हस्तांतरित करना जरूरी होता है.
मंजूषा पेंटिंग कला पहले भागलपुर के शहरी क्षेत्रों में ज्यादा प्रचलन शुरू हुआ था अब खासकर बिहुला विषहरी से जुड़े ऐतिहासिक गांव उझानी और उसके समीपवर्ती इलाकों में मंजूषा कला पेंटिंग को विस्तारित स्वरूप देना है. इसके लिए गांव गांव जाकर लोगों को मंजूषा कला के बारे में बताना है और कला करके दिखाना है. ताकि वह खुद मंजूषा आर्ट बनाना और करना सीख ले. तुलसीपुर में सागर सांस्कृतिक संगठन और तेतर लोक सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय मंजूषा समर कैंप में 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया.इन पांच दिनों का अनुभव प्रतिभागियों के लिए बिल्कुल अलग रहा .


