खरीक : खरीक प्रखंड के अठनियां में पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बुधवार को फीता काटकर 200 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. कई माह से ट्रांसफार्मर खराब था. पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में पहल किया .200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जिससे ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति की समस्या दूर हो गई. ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों के घर रौशन हुए. लोगों के घरों में बिजली जलने लगी .
इससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है .उत्साहित ग्रामीणों ने पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को दिल से धन्यवाद दिया और कहा हम लोग आपके साथ हैं. पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने नया ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि अठनियां गांव में लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब रहने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित थी. गांव में अंधेरा छाया रहता था. पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि लोगों के घरों में बिजली पहुंचाना मेरा लक्ष्य रहा है. इसके लिए हमने शुरू से ही पहल किया जो काम बाकी रह गया था उसे मैं धीरे-धीरे पूरा कर रहा हूं .
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
जनता के हक हकूक के लिए मैं सदैव तत्पर हूं . इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष मेहता सच्चिदानंद ,वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार यादव, राघोपुर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मंडल, सुधीर राय ,नीलकंठ, सुबोध पासवान ,अवधेश मंडल सुभाष मंडल, किशोर झा समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

