नारायणपुर : बिहपुर के नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय, झंडापुर की छात्रा पल्लवी कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में राज्य में नौवां स्थान हासिल कर जिले का नौम रौशन किया है. झंडापुर निवासी कुमार कमलनयन व सरिता देवी की पुत्री पल्लवी ने कुल 500 में 455 अंक लाया है. इसने हिंदी में 85, संस्कृत में 84, गणित में 100, सोशल साइंस में 75 प्रायोगिक में 20, नेचुरल साइंस में 71 व प्राय़ोिगक में 20 और पांचवें पेपर अंगरेजी में 79 अंकों के साथ 91 प्रतिशत अंक  हासिल किये हैं. दादा नवलकिशोर राय, चाचा राजीव नयन, चाची हीरा कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्य   पल्लवी की उपलब्धि से काफी खुश हैं.

पल्लवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों और अपने परिवार के सदस्यों को दिया. पल्लवी के पिता की झंडापुर में मोबाइल रिपेयरिंग की एक छोटी सी दुकान है और चाचा शिक्षक हैं. छोटा भाई आदित्य नयन सैनिक स्कूल ग्वालपारा में 11वीं में पढ़ रहा है.

बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहती है पल्लवी

पल्लवी आगे चलकर बैकिंग सेक्टर में जाना चाहती है. पल्लवी के स्कूल नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय, झंडापुर में उसकी सफलता पर खुशी का माहौल है. प्रधानाध्यापक विनोद कुमार चौधरी को भी पल्लवी की सफलता के लिए बधाइयां मिल रही हैं. स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि उन्हें पल्लवी की मेधा पर यकीन था कि वह अच्छा करेगी. पल्लवी के घर से स्कूल की दूरी 500 मीटर है. वह हर रोज सुबह चार बजे से पढ़ाई करती थी.

वही प्रखंड के  उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की छात्रा बलाहा निवासी मो ग्यास खान के पुत्री शायला खाँ 451अंक (90.2%) लाकर नवगछिया  का  टाॅपर बन नाम रौशन किया.

शायला विज्ञान में 100 में 100, प्रिंसिपल हिन्दी में 87, समाजिक विज्ञान में 85, गणित में 96, ऊर्दू में 83 व अंग्रेजी में 52 नंबर लाकर प्रखंड टाॅपर बनी. शायला ने बताया कि मैं बीपीएसी की तैयारी करना चाहती हूँ. शिक्षा के प्रति  लग्नशील व तत्परता को ले श्रेय  अपने पिता ग्यास खांन माता गुलशन आरा व राधिका परमेश्वर कोचिंग सेंटर के शिक्षक ब्रजेश शर्मा एवं शिक्षक अभिनंदन कुमार को बतायी.

Sayala File Photo

छात्रा शायला ने कहा कि मेरे पिताजी दिल्ली में दर्जी (मजदूरी) का काम करके मुझे पढाया. इस मंजिल तक पहुंचने का माता-पिता का हाथ है. शायला के स्कूल टाॅपर बनने पर पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव, प्रखंड प्रमुख रिंकु यादव, समाजसेवी मंटू यादव, मुखिया नरेंद्र कुमार, मुखिया तनिशि सिंह, पंचायत समिति ग्यास अली, रंजू राज, उपसरपंच अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब,  डाॅ राजीव कुमार, शिक्षक रामानंद पासवान, रविन्द्र कुमार रवि,प्राचार्य शिवेश झा, शिक्षक राजीव कुमार झा, हरेराम पासवान ने बधाई दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *