पटना : भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका महाराज पिछले रविवार को मुंबई में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनके सिर में चोट लगी है। वह मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं और फैन्स फेसबुक पर उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोग हॉस्पिटल पहुंचकर प्रियंका से मिले और उनके जल्द ठीक होने की कामना की.
Total Downloads: 382
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रियंका रविवार को सड़क पार कर रही थी.इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.धक्का लगते ही प्रियंका सड़क पर गिर गईं और उनके सिर से खून निकलने लगा.आसपास के लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया.प्रियंका के फेसबुक पेज पर दर्शकों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.

कुमार प्रतीक ने लिखा कि भगवान आपको जल्द ठीक करेंगे.आपके साथ आपके चाहने वाले लोगों की दुआएं हैं.उदय पांडेय ने लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक कर देंगे.अनिता लिखती हैं कि ओह बहुत ही दुखद घटना है, मैं माता रानी से दुआ करती हूं कि प्रियंका जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं. प्रियंका महाराज पटना की रहने वाली हैं. वह अब तक चार फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं.उनकी एक फिल्म रिलीज हो चुकी है. प्रियंका के घायल होने के बाद परिजन परेशान हैं.

