नारायणपुर : प्रखंड के चकरामी गाँव में नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ को लेकर 1008 नवविवाहिता व कन्या कुमारी के साथ ग्रामीण महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के बाराणसी से आये ऋषि मुनियों व पंडितों के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गई .शोभा यात्रा को प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया.कलश यात्रा चकरामी यज्ञ स्थल से निकल कर नारायणपुर कृष्ण मंदिर , पंचमुखी हनुमान मंदिर,बिषहरी मंदिर नारायणपुर का परिक्रमा करते हुए नारायणपुर,मधुरापुर बाजार, बलहा गाँव से चकरामी गंगा घाट पहुँची .वहां पंडितों के मंत्रोंउच्चारण के साथ कलश में जल भर पुनः राजमार्ग 31 के रास्ते कथा स्थल पहुँचा.

आयोजन समिति के रिटायर्ड होमगार्ड छंगूरी शर्मा व पूर्व मुखिया ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कथा रविवार दोपहर से तीन जूलाई तक सानिध्य कर्ता रामदास नागा राम, आचार्य श्री शंकर नाथ शास्त्री, कथावाचक स्वामी सुभाष महाराज, व अनिल मिश्रा के द्वारा होगा.शोभा यात्रा में घोड़े व ढोल बाजे के साथ सैकड़ों वाहन व मोटरसाइकिल के साथ महिला पुरूष शामिल हुए .

यज्ञ स्थल के मेले में तारमाछी झुले सहित सैकड़ों दुकान लगी है. कथा सुनने भवानीपुर,नारायणपुर, चौहद्दी, मनोहरपुर,भोजूटोल, नगरपारा, बलहा,मधुरापुर, शाहपुर सहित अन्य गाँव के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी . मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार दास , मुखिया सुनील पासवान,पूर्व सरपंच छेदी मंडल, गब्बर, पप्पू यादव, निराला पासवान, रणजीत कुमार यादव, प्रधानाध्यापक चंदन ठाकुर सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भवानीपुर पुलिस के अनि दयाशंकर राय पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *