पटना:  रिश्तों को शर्मसार करते हुए बेटी के साथ कुकर्म करने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। रोजाना रात को पानी में नशे की दवा मिलाकर पिला देता था फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। वही बेटी के द्वारा जब इस बात का विरोध किया जाता था तो उसके साथ मारपीट करते हुए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। कई बार तो कुकर्मी बाप ने अपनी बेटी पर जंगली चूहे भी छोड़ दिए। पिता की करतूत और लोक-लाज के वजह से पीड़िता चुपचाप इसे सहती चली जा रही थी। लेकिन जब पिता के आतंक से वो तंग आ गई तब थाने पहुंची और थानेदार को अपने कुकर्मी पिता की सारी करतूत बताई। लड़की की बात सुनने के बाद थानेदार ने कुकर्मी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक रिश्ते को शर्मसार करते हुए बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है। जहां एक बैंक मैनेजर के द्वारा इस तरह का घिनौनी खेल खेला जा रहा था। पुलिस को दिए लिखित आवेदन में लड़की ने बताया कि उसके पिता दो-दो शादी कर चुके थे पर दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी की बेटी रश्मि (काल्पनिक नाम) जब जवान हुई तब उसकी दूसरी पत्नी का देहांत हो गया। दूसरी पत्नी की देहांत होने के बाद उसने अपनी बेटी रश्मि के साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया। कई बार बेटी ने इस बात का विरोध किया पर वो उसे बुरी तरह मारपीट करते हुए छेड़खानी करता था। फिर एक दिन पानी में नशे की दवा मिलाकर बेटी को पिला देता। जैसे ही बेटी नशे में मदहोश हो गई बाप उसके साथ रिश्ते को शर्मसार करते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब सुबह लड़की का नशा उतरा तो अपने अस्त-व्यस्त कपड़े और बदन में दर्द से वो परेशान थी।

 फिर दूसरे दिन भी उसके पिता ने नशे की दवा देकर उसके साथ वही हरकत की। जिसके बाद लड़की ने विरोध करना शुरू कर दिया तो उसे बुरी तरह मारपीट करते हुए घर के कमरे में बंद कर दिया गया और उसके ऊपर जंगली चूहे छोड़ दिए गए। पिता के आतंक से आतंकित लड़की घुट-घुटकर बंद कमरे में पिछले 6 महीने से जी रही थी। पर एक दिन अचानक उसके पिता ड्यूटी जाने से पहले उसका दरवाजा लगाना भूल गया। फिर क्या था पिता के चंगुल से आजाद होने के बाद लड़की थाने पहुंची और थानेदार को रोते हुए पिता के कुकर्म की कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेज दिया।

 मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 13 वर्ष की नाबालिग लड़की रोते हुए थाने पहुंची थी और अपने पिता के द्वारा की जा रही हैवानियत बताई। जिसके बाद थाना अध्यक्ष ने महिला काउंसलर के पास उसे भेजा। जहां उसने दरिंदगी की पूरी कहानी बताई। तो इस मामले में सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल बैंक मैनेजर कुकर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले को स्पीड ट्रायल में चलाया जाएगा। वहीं लड़की को रिमांड होम में रखने की बात कही जा रही हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *