खरीक : आज बिहपुर विधायक श्रीमति वर्षा रानी मोमिन टोला, खरीक बजार में आयोजित ईद मिलन समारोह में भाग लिया. मौके पर विधायक श्रीमति वर्षा रानी का मो.आजाद अंसारी ने बुके देकर स्वागत किया. समारोह में श्रीमती वर्षा रानी ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद आपसी भाईचारा, शांति और प्रेम का सन्देश देता है. सभी अलाह के बन्दे है. त्योहार समाज और परिवार को जोड़ता है.

आपसी खाई को भी मिटाता है. ईद मिलन समारोह का आयोजन युवा राजद नेता, मोo आजाद अंसारी के अगवाई में किया गया. विधायक खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज, मिर्जाफरी, पूर्वी घरारी, पश्चमी घरारी, खरीक बजार सहित कई जगह का दौरा भी किया और लोगो के समस्याओं से भी रूबरू हुई.

मौके पर खरीक प्रखंड राजद अध्यक्ष दल्लू यादव, बिहपुर अध्यक्ष मोईन राईन, अंसार अंसारी, बारिश अली, दिनेश प्रसाद साह, बल्लू.एन्जुम, अरहान, शादीक, शाहिद, बिक्की, राजा, शाहिल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....