नवगछिया : युवा राजद के मिडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन करने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं की समस्याओं का समग्र अध्यन और युवाओं को मुख्य धारा में लाये बगैर देश तरक्की नही कर सकता है. राष्ट्रीय युवा आयोग, राष्ट्रीय युवा विकास परिषद गठित कर युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाकर ही युवाओं को देश की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है।

युवा आयोग के गठन नही होने से देश के युवाओं के बीच भटकाव की स्थिति है. युवाओं के भविष्य के लिए समग्र निति निर्धारित नही हो पा रही है. पिछली केंद्र सरकार ने इस राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन 15 मार्च 2002 को किया था. राष्ट्रीय युवा आयोग एक गैर सांविधिक गैर निकाय था. आयाेग का आरंभिक काल इसके गठन की तारीख से छह माह की अवधि के लिए था. जिसमें इसे केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी. चूंकि आयोग निर्धारित अवधि में में अपनी रिपोर्ट नहीं दे सका.

इसलिए आयोग को केंद्र सरकार ने 30 सितम्बर 2004 को समाप्त कर दिया गया. युवा राजद केंद्र सरकार से राष्ट्रीय युवा आयोग के पुनर्गठन की मांग लगातार कर रही है. युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल द्वारा 12 अगस्त 2016 को लोकसभा सत्र में राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांग को उठाया भी गया था. लेकिन राष्ट्रीय युवा. आयोग के गठन को लेकर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल का दिया गया जबाब युवा विरोधी और युवाओं में निराशाजनक पैदा करने वाला था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil