नवगछिया : नवगछिया के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. अधिकांश प्रखंडों में देर रात ही मतगणना सम्पन्न हो कर लिया गया तो कुछ प्रखंडों में आज मत गणना होना है. नवगछिया प्रखंड में देर रात तक मतगणना जारी था.

समाचार लिखे जाने तक अध्यक्ष पद पर पंकज सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है. जबकि गोपालपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर अरुण सिंह व सचिव पद पर महेश्वरी सिंह विजयी घोषित हुए हैं.इस्माइलपुर प्रखंड में अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह और मंत्री पद पर सशीभूषण सिंह निर्वाचित हुए हैं. इस्माइलपुर की बीडीओ ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिया है.

इधर मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर में कुल 1486 मतदाताओं में 941 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 63.3 फीसदी मतदान हुए. गोपालपुर में कुल 1381 मतदाताओं में 772 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया.कुल 55.94 फीसदी मतदान हुए. इस्माइलपुर में कुल 107 मतदाताओं में 95 ने ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 88.78 फीसदी मतदान हुए. नवगछिया में कुल 2126 मतदाताओं में 1400 ने ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 65.85 फीसदी मतदान हुए. खरीक में 1379 मतदाताओं में 798 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 57.86 फीसदी मतदान हुए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *