पटना: पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. रिपोर्ट के अनुसार पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाईट 508 का टायर फट गया जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया है. एयरपोर्ट पर विमान सेवा बाधित हो गई है.
Total Downloads: 192
टायर फटने के कारण चार फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है. कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे..बताया जा रहा है कि GST के कार्यक्रम में जा रहे कई बड़े नेता फंस गये है. सुशील मोदी और रामकृपाल यादव एयरपोर्ट पर फंसे हुए है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट का टेक ऑफ करते समय एक इंजन फेल हो गया था.


अब खबर आ रही है कि पटना एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के कारण लालू यादव रांची एयरपोर्ट पर फंसे है. पटना एयरपोर्ट पर रन वे खाली नहीं होने के कारण लालू यादव का विमान उड़ान नहीं भर सका है. पूरी घटना की जानकारी लेने के लिए गृह सचिव पटना एयरपोर्ट पहुंचे है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार एक घंटे में रनवे को क्लियर कर लिया जायेगा.
