नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सुकटिया पंचायत के तिरासी गांव में शहीद रतन सिंह के शहादत दिवस को रविवार को उनके आवास पर बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी० एस० बिट्टा शहीद रत्न सिह के घर पहुच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और सभा को संबोधित कर कहा की सेना के खिलाफ बोलने वाले देश के राजनीतिक दल पर अपनी प्रतिक्रिया दी
Total Downloads: 81
साथ ही बिहार सरकार से मांग की हरियाणा और दिल्ली की तर्ज पर शहीदो के परिवार को पचास लाख से एक करोड़ मुवाजा और आश्रितों को राज्य में नौकरी देने की मांग की इस अवसर पर गोपालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रत्ना श्रीवास्तव और समस्त ग्रामीण उपस्थित थे.

एक नजर शहीद रत्न सिह पर
गोपालपुर प्रखंड के तिरासी निवासी शहीद रत्न सिंह फौज मे हवलदार के पद पर कार्यरत थे 1999 ई मे हुए. करागिर युद्ध में वे दुशमनो से लोहा लेते हुये शहीद हो गये थे उन्हे दो पुत्र रूपेश कुमार और मंजेश कुमार है. हर वर्ष पूरा गांव शहीद रत्न सिह को याद रखने के लिये दो जुलाई को बलिदान दिवस के रूप मे मनाती आ रही है.

