नवगछिया :- नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत बनने वाला हर घर नल जल योजना पदाधिकारियों के लापरवाही के चलते लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद धरातल पर नहीं उतर सकी है. मालूम हो कि 2 वर्ष पहले ही एक करोड़ 86 लाख की लागत से बना जल शुद्धीकरण प्लांट बनकर तैयार है. विभाग ने पंचायत में विधिवत तरीके से 600 उपभोक्ता भी बना लिए लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं को नल जल योजना के तहत जल का एक बूंद भी नसीब नहीं हो पाया है. इस बाबत जगतपुर के बड़ी संख्या में ग्रामीण पदाधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं लेकिन सभी जगहों से उन लोगों को सिर्फ आश्वासनों का झुनझुना ही मिल रहा है.
क्या है परेशानी
वार्ड सदस्य गौतम यादव, अवधेश यादव, ग्रामीण विजय यादव ने कहा कि सिर्फ जलमीनार का निर्माण करवा कर कुछ जगहों पर अगर पाइपलाइन भिजवा दिया जाता तो आसानी से गांव के लोगों को शुद्ध जल मिलने लगता. उन लोगों ने विभागीय पदाधिकारी को कई बार लिखित आवेदन देकर ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन विभागीय पदाधिकारी किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहे. मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि अगर जल्द से जल्द पानी टंकी का निर्माण कर हुआ कुछ जगहों पर पाइपलाइन भिजवाकर इस योजना को चालू नहीं किया गया तो पूर्व में निर्माण किए किया गया जलशुद्धीकरण प्लांट भी खराब हो जाएगा. बेहतर रखरखाव व देखभाल के अभाव में लगभग दो करोड़ रुपया से किया गया कार्य बर्बाद हो जाएगा.
कहती है पंचायत की मुखिया
जगतपुर पंचायत की मुखिया सोनी भारती में कहां की उनके अस्तर से भी कई बार पदाधिकारियों से संपर्क कर योजना को चालू कराने की मांग की गई. लेकिन हर बार उन लोगों को आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है. मुखिया ने कहा कि अगर जल्द से जल्द योजना को चालू नहीं करवाया गया तो वे लोग ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे.
क्या कहते है पदाधिकारी
पीएचईडी पदाधिकारी अखिलेश मंडल ने कहा कि अभी हम नए आए हुए है. इस मामले की जानकारी नहीं हम विभाग से मामले की जानकारी लेकर जांच करेगें जो भी अर्चन है उसे दूर किया जाएगा
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil