नवगछिया  :- गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी लेखापाल विजय घोष के ऊपर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुधांशु कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जाता है कि प्रभारी लेखापाल विजय घोष इस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित हैं. पूर्व के लेखापाल नीरज कुमार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज होने एवं गबन के मामले में जेल जाने के फलस्वरुप गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी लेखापाल का प्रभार दिया गया था.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का आरोप है. विजय घोषने अस्पताल के लेखापाल का प्रभार लेने के साथ ही अस्पताल से संबंधित कई संचिकाओ में हेरफेर करते हुए कई महत्वपूर्ण संचिकाओ को गायब कर दिया है. इसी मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुधांशु कुमार ने लेखापाल के विरुद्ध गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. गोपालपुर पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

और मामले की जांच की जा रही है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के द्वारा पेंशन को लेकर लेखापाल से जब रेकर्ड की मांग की गई तो लेखापाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को अस्पताल में उनका रिकॉर्ड नहीं रहने का हवाला देते हुए टरका दिया गया है. बाद में लेखापाल के द्वारा उक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी से संचिका निकाले जाने के एवज में पैसे की मांग की जाने लगी इसके बाद मामला प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के समक्ष पहुंचने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने रिकॉर्ड की खोज की उन्होंने अस्पताल में उनका रिकॉर्ड मौजूद पाया गया इस मामले को अस्पताल प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए लेखापाल के विरुद्ध अस्पताल के संचिकाओं एवं रिकॉर्ड में हेरफेर करने एंव मनमाने पूर्ण व्यवहार के विरुद्ध गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *