सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। खुफिया  इनपुट के अनुसार आतंकी कांवडि़यों की भीड़ में शामिल होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग की सूचना के आधार पर उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, उत्‍तराखंड व हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, नेपाल सीमावर्ती बिहार में भी ऐसे खतरे की आशंका को खारिज नहीं किया गया है। खतरे को देखते  हुए सीमावर्ती राज्‍यों की  इंटर स्‍टेट को-आर्डिनेशन मीटिंग हो रही है।

खुफिया जानकारी की मानें तो आतंकी भगवा वेश में कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं। वे यात्रा के दौरान कोई हिंसक वारदात को अंजाम दे सकते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी श्रद्धालुओं की भीड़ पर कोई गाड़ी चढ़ा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की जा रही है। कावड़ यात्रा पर पैनी नजर रखने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। पुलिस दिन-रात कांवड़ मार्ग पर गश्त करेगी। जगह-जगह अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। सादी वर्दी और कांवड़ियों के वेश में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी कांवडि़यों की भीड़ में शामिल होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग की सूचना के आधार पर उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, उत्‍तराखंड व हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, नेपाल सीमावर्ती बिहार में भी ऐसे खतरे की आशंका को खारिज नहीं किया गया है। खतरे को देखते हुए सीमावर्ती राज्‍यों की इंटर स्‍टेट को-आर्डिनेशन मीटिंग हो रही है। खुफिया जानकारी की मानें तो आतंकी भगवा वेश में कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं। वे यात्रा के दौरान कोई हिंसक वारदात को अंजाम दे सकते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी श्रद्धालुओं की भीड़ पर कोई गाड़ी चढ़ा सकते हैं। जानकारी के अनुसार आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की जा रही है। कावड़ यात्रा पर पैनी नजर रखने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। पुलिस दिन-रात कांवड़ मार्ग पर गश्त करेगी। जगह-जगह अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। सादी वर्दी और कांवड़ियों के वेश में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *