नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गांव के वार्ड संख्या दो के कोयला डीपो गली मैं हल्की बारिश मैं भी जलजमाव हो जाता हैं .ग्रामीण रंजीत कुमार, रामू , संजीत ,बिजय झा सहित अन्य ने बताया कि इस मुहल्ले में सैकड़ों परिवार प्रवास करते हैं .
Total Downloads: 83
नाला का नही होना व तत्कालीन मुखिया द्वारा सडक निर्माण में ढालुनुमा नहीं बनाने व गड्ढे युक्त सडक का निर्माण के कारण पानी का जलजमाव बना रहता हैं. मालूम हो कि इस मुहल्ले में कई सरकारी कर्मि किराये पर रहते हैं और कोचिंग क्लास होता हैं .

जलजमाव के कारण छात्र छात्रा सहित अन्य लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं बिडीयो सतेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत के स्थानीय प्रतिनिधि से पहल कर नाले का निर्माण कर निजात दिलाने का प्रयास करूंगा.

