ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना अंतर्गत खैरपुर कदवा निवासी रणविजय शर्मा को थानाध्यक्ष के के भारती ने गुरुवार की देर शाम, कदवा ओपी पुलिस के साथ गिरफ्तार कर लिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
रणविजय पर अपने सौतेली मां कुन्ती देवी पति मणिकांत शर्मा व बहन के साथ दिनांक 14 मई 2017 को मारपीट कर, हाथ-पैर तोड़ने का आरोप था,

जो कांड संख्या 36/17 में फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष श्री भारती ने बताया कि- यह केशव शर्मा हत्याकांड 48/15 का भी प्राथमिक अभियुक्त हैं. जिसे गिरफ्तार कर, पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. कल इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

