ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 0 से लेकर 6 साल तक के बच्चों के किए जा रहे आधार पंजीकरण में, खुलेआम ठगी किया जा रहा है. जहां प्रत्येक बच्चों से कहीं बीस तो कहीं पचीस रुपये लिए जाते हैं. जबकि सरकार द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का निशुल्क आधार बनाने का निर्देश है. इसके लिए सरकार द्वारा 18 रुपए प्रति बच्चे के हिसाब से पैसों का भुगतान किया जाता हैं.

यह मामला शुक्रवार के दिन, कदवा दियारा पंचायत के ठाकुरजी कचहरी टोला के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 78, 79 पर पचीस रुपये व खैरपुर कदवा पंचायत के केन्द संख्या 25 पर बीस रुपए लेते हुए, देखने को मिला. जहां करीब 165 बच्चे हैं। ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर, आधार बनाने वाले ने बताया कि सिर्फ खाने-पीने का हीं खर्च लिया जा रहा है.

उधर बोड़वा टोला के केंद्रों पर जब सरपंच सिराज साह ने इसकी पड़ताल कर, विरोध किया तो वहां निःशुल्क आधार पंजीकरण किया गया. उक्त बातों को लेकर, अपने बच्चों के साथ आई माता बुलबुल देवी, चंपा देवी व उषा कुमारी के साथ अन्य माताओं ने रोष में आकर, बच्चे का बिना आधार पंजीकरण कराएं वापस घर को चली गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *