भागलपुर: श्रावणी मेले में कांवरियों की सुविधा के लिए मंगलवार से जमालपुर से देवघर वाया सुल्तानगंज-भागलपुर-बांका स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन के चलने से श्रावणी मेला को लेकर सुल्‍तानगंज से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो गई है।

यह विशेष ट्रेन जमालपुर से चलकर सुल्तानगंज, भागलपुर, बांका देवघर तक जाएगी। फिर देवघर से बांका, भागलपुर, सुल्तानगंज होते हुए जमालपुर आएगी। कांवरियों को देवघर तक के लिए इस ट्रेन की सुविधा केवल श्रावणी मेला तक ही मिलेगी। ट्रेन सप्ताह में एक दिन गुरुवार को नहीं चलेगी। गुरुवार को ट्रेन का रखरखाव कार्य होगा।

सुबह नौ बजे रवाना होगी ट्रेन
स्पेशल ट्रेन जमालपुर से सुबह नौ बजे देवघर के लिए रवाना होगी और दोपहर 2.30 बजे देवघर पहुंचेगी। वहीं देवघर से शाम चार बजे खुलेगी और जमालपुर रात 9.15 बजे पहुंचेगी। इस बीच चार स्टेशन सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट व बांका में दो से पांच मिनट के लिए ठहराव होगा। श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में जेनरल 12 कोच एवं दो एसएलआर कोच होंगे।

इस समय सारणी से चलेगी ट्रेन

जमालपुर से देवघर:

जमालपुर- सुबह 09 बजे
सुलतानगंज – सुबह 9.30/9.32 बजे
भागलपुर-  सुबह 10.10/10.15 बजे
बाराहाट- दोपहर 11.40/11.42 बजे
बांका-  दोपहर 1.03/1.05 बजे
देवघर-  दोपहर 2.30 बजे

देवघर से जमालपुर:
देवघर- शाम 04 बजे
बांका-शाम 5.25/5.27 बजे
बाराहाट- शाम 6.30/6.32 बजे
भागलपुर- रात 8.10/8.15 बजे
सुलतानगंज- रात 8.38/8.40 बजे
जमालपुर- रात 9.15 बजे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil