नवगछिया  : खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी गोविंद मंडल की 10 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी की मौत सर्पदंश के काटने से इलाज के दौरान हुई मौत खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी गोविंद मंडल की 10 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी को सुबह करीब 10 बजे घर में सांप काटने के बाद परिजनों ने पूनम को पहले इलाज के लिए अस्पताल ना पहुंचाकर करीब कई घंटे तक झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे

जब छात्रा की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां पर इलाज के क्रम में छात्रा पूनम कुमारी की मौत हो गई.

परिजनों ने बताया कि वह अपने कमरे में बाल झाड़ कर जैसे ही बगल के जाफरी नुमा तटिये पर हाथ रखा तभी वहां मौजूद जहरीले सांप ने उसे काट लिया जिस के तुरंत बाद उसका हाथ फूल गया अनुमंडल अस्पताल हुए मौत के बाद पूनम के घर सभी लोगों का रो रो कर बूरा हाल हो गया है. पूनम के परिवार में मातम सा छा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *