खरीक : लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से सुरक्षात्मक तटबंधों पर रेन कट उभर आए हैं. तटबंधों पर रेन कट उभर आने से तटबंधों की हालत नाजुक बनी हुई है. कई जगहों पर बड़े-बड़े दरार और कई जगहों पर तटबंधों की मिट्टी बहकर नीचे आ गया. जर्जर तटबंधों से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है .बड़े-बड़े रेन कट बन जाने से बाढ़ के समय में कभी भी तटबंध ध्वस्त हो सकता है .भीषण तबाही मच सकती है. काजीकोरैया से अठगामा तटबंध तक कई जगहों पर तेज मूसलाधार बारिश से बड़े-बड़े दरार बन गए है.
तटबंध का मिट्टी बहकर नीचे आ गया है. तेज बारिश होने से काजूकोरिया से अठगामा तक बोल्डर पीचिंग बांध कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है. तटबंध मरम्मती करने का काम अभिलंब शुरू नहीं किया गया तो बाढ़ के समय में तटबंध कभी भी ध्वस्त हो सकता है. तटबंध ध्वस्त होने की स्थिति में भीषण तबाही मच जाएगी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
क्या कहते है पूर्व जिला पार्षद
खरीक दक्षिण के पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल ने कहा तटबंध मरम्मतीकरण कराने के लिए नवगछिया एसडीओ, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता और वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर इस संदर्भ में अविलंब पहल करने को कहा है. लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. अभिलंब कार्य शुरू नहीं होने से बाहर के समय में स्थानीय लोगों और प्रशासनिक पदाधिकारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

