गोपालपुर : लगातार मूसलाधार वर्षा होने के कारण इस्माइलपुर – बिंद टोली तटबंध कीचड़मय हो गया. जिस कारण जल संसाधन विभाग पटना मुख्यालय द्वारा प्रतिनियिक्त अधीक्षण अभियंता ई सफदर आलम स्पर संख्या पाँच के डाउन स्ट्रीम में हुए धसान का निरीक्षण करने बुधवार की दोपहर को नहीं जा सके.

कैंप कार्यालय पर उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल से भी जाना संभव नहीं होने के कारण आज निरीक्षण नहीं किया जा सका. उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता को ततकाल तटबंध को मोटरेबुल बनाने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. गंगा नदी का जलस्तर काफी नीचे है. स्पर संख्या पाँच के डाउन स्ट्रीम में हुए धसान को फिलहाल दुरुस्त करने की जानकारी दी. तटबंध के कीचड़मय होने के कारण प्रखंड मुख्यालय इस्माइलपुर जाने में लोगों व जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले चौबीस घंटे में गंगा नदी का जलस्तर २८.१५ से बढ़कर २८.७० मीटर हो गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *