नवगछिया  : आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी अब तक बिजली से वंचित नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के बगड़ी टोला में बुधवार को पहली बार जब बिजली जली तो लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं था. बच्चे तालियां बजाने लगे. महिलाएं खिलखिलाकर हंस पड़ी और बड़ी संख्या में पुरुष अपने घर से बाहर निकल कर एक दूसरे के साथ बिजली पर बातें करने लगे.

टोले की कई महिलाओं ने ट्रांसफार्मर की पूजा बारी-बारी से सीढ़ी लगाकर किया. गांव के लोगों का कहना था कि वह लोग वर्षो से बिजली का इंतजार कर रहे थे. इंतजार और आश्वासनों का घूंट पीते-पीते बिजली उन लोगों के लिए सपने के समान हो गया था. लेकिन जब आज उनके घरों में बिजली चलने लगी है तो उन लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि वास्तव में उनके मोहल्ले में बिजली आ गई.

ट्रांसफार्मर लगने और बिजली चलने की खुशी में गांव के लोगों ने देर शाम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की और भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल को धन्यवाद दिया है. इस अवसर पर ट्रांसफार्मर के पास आयोजित पूजा अर्चना में गांव के ही जदयू नेता समाजसेवी हितेशचंद्र, गौतम कुमार, लालू कुमार, कमलेश दीक्षित, चन्द्रशेखर मंडल, रिंकू यादव, सुधांशु, मीरा देवी आदि अन्य की भी मौजूदगी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *